King cobra और नेवले के बीच घमासान लड़ाई में फटा कोबरा को जबड़ा, जबड़े की आज होगी सर्जरी

Jodhpur . किंग कोबरा के जबड़े की आज Jodhpur में सर्जरी की जायेगी। जोधपुर में एक स्थान से रेस्क्यू किये गये किंग कोबरा के जबड़े में चोट लगी है। जिसके चलते उसके खाना-पानी लेना मुश्किल हो गया है। King cobra को रेस्क्यू करने वाले इस्माइल रंगरेज ने अपने घर पर डॉक्टरों की राय पर ही उसका प्राथमिक उपचार किया था।
इस्माइल रंगरेज ने 2 दिन पूर्व जोधपुर के नांदड़ी इलाके के एक घर से 5 फीट लम्बे कोबरा को रेस्क्यू किया। जब उसने देखा तो King cobra का जड़ा काफी चोटिल था। इस्माइल की मानें तो संभवतः नेवले के साथ लड़ाई में कोबरा चोटिल हुआ। रंगरेज ने डॉक्टरों से संपर्क किया। जोधपुर के अधिकांश डॉक्टर कल कापरड़ा में कुरजा की मौत का जायजा लेने गये हुए थे। दवा लगाने के बीच बहुत अधिक सावधानी की दरकार थी।
अपनी प्रकृति के मुताबिक King cobra  लगातार उन्हें डसने का प्रयास कर रहा था और बाद में उन्होंने King cobra  का मुंह पकड़ लिया। इसके बाद बेहद सावधानी से उसके घाव में दवा लगायी। उन्होंने बताया कि दोपहर में इसे लेकर माचियां जायेंगे। वहां इसके जबड़े पर आये घाव को डॉक्टर आज साफ करने के बाद टांके लगा देंगे। लगभग एक सप्ताह तक King cobra  के जबड़े का इलाज चलेगा। पूरी तरह से ठीक होने के बाद इसे सुरक्षित पहाड़ी क्षेत्र में छोड़ दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *