सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, बकाया बिजली बिल एकमुश्त भरने पर सरचार्ज माफ, मूल बिल में 40 प्रतिशत व 6 किश्तों में भरने पर 25 प्रतिशत छूट

भोपाल. शिवराज सरकार ने बकाया बिजली वाले उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिन घरेलू उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है वे एकमुश्त राशि का भुगतान करते है तो उनका सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा। वहीं मूल बिल की राशि में से 40 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार सरकार के प्रवक्ता व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में घरेलू बिजली अन्य राज्यों की तुलना में सस्ती है। बावजूद सरकार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह योजना लाई है। उन्होंने बताया कि यदि एक बार में जमा नहीं करता है तो एक साल में 6 किश्तों में जमा करने पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इससे पहले ऊर्जा विभाग ने कैबिनेट में प्रजेंटेंशन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *