पद्मश्रीपुरस्कार” से सम्मानित जयप्रकाशअग्रवाल सूर्यारोशनी के चेयरमैन

नईदिल्ली सूर्यारोशनी लिमिटेड चेयरमैन जयप्रकाश अग्रवाल  को 8 नवंबर 2021 को राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एक असाधारण व्यक्तित्व के स्वामी जयप्रकाश अग्रवाल को  पद्मश्री सम्मान मिलना, पूरे सूर्या परिवार के लिए बड़े गर्व   की बात है।

पद्मश्री जेपीअग्रवाल ने अपने मूल व्यवसायों और सहकर्मी समूह के प्रति सच्ची सेवाएं देने के अलावा भारत के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए खूब कार्य किएं हैं। बचपन से ही उनके व्यक्तित्व में समाजसेवा का गुण विद्यमान था। उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों को अपने परिवार के रूप में माना और उनके साथ पूरीगरिमा और सम्मान के साथ व्यवहार किया। पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल सूर्यारोशनी लिमिटेड के चेयरमैन और सूर्या फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन हैं। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, वह स्वामी विवेकानंद के विचारों और जीवन से प्रभावित थे और इस तरह उनका समाजसेवा के क्षेत्र में आगमन हुआ।

सूर्या रोशनी ने अपने परिसर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया ताकि जरूरत मंद लोगों को ऑक्सीजन देकर इस कोरोनाकाल में मदद की जा सके अपनी समर्थ सोच एवं दृष्टि से जेपीअग्रवाल ने बड़ी संख्या में सूर्या के डीलर्स एवं रिटेलर्स को जरूरतमंदों की मदद करने के लिए उत्साहित और प्रेरित किय । प्राकृतिक चिकित्सा और योग के प्रबल समर्थक औरअनुयायी, वे महात्मा गांधी से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने भारत के प्रत्येक गाँव में प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने केउद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन (INO) की स्थापना की। वर्तमान में  जयप्रकाश   राष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विकास एवं संवर्धन बोर्ड, आयुष मंत्रालय के सदस्य हैं।

पद्मश्री जेपीअग्रवाल द्वारा स्थापित सूर्या फाउंडेशन राष्ट्रीय विकास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए युवा विकास, आदर्शग्राम परियोजनाओं, प्राकृतिकचिकित्सा और योग के विकास, शिक्षा और थिंकटैंक के क्षेत्र में भी काम कर रहा है। जयप्रकाशअग्रवाल समाज के प्रति अपनी निस्वार्थ सेवा- भावना के अनुरूप जरूरतमंद और गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति और विभिन्न सामाजिक सेवा संगठनों को दान के रूप में कई धर्मार्थ कार्यों में अपना योगदान प्रदान करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *