ग्वालियर में मॉब लिंचिंग, गांव वालों ने दो गुंडों को पीट-पीटकर मार डाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

ग्वालियर. गिजोर्रा स्थित धर्मपुरा गांव में 10 हजार के इनामी बदमाश और अन्य व्यक्ति को गांव के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला है। मृतक की पहचान लाखन गडरिया के रूप में होना बता रहे हैं। दूसरा युवक राजपाल बघेल है। वह दिनारा गांव का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गिजोर्रा पहुंच गई है। घटना स्थल शहर से करीब 65 किलोमीटर दूर है धर्मपुर गांव। इस मामले में ग्वालियर एसपी अमित सांघी का कहना है कि गांव में इनामी बदमाश का शव पड़ा मिला है।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल की। 10 हजार के ईनामी लाखन गडरिया की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। जहां अभी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय राज कुबेर ने बताया 10 हजार के इनामी लाखन गडरिया सहित दो लोगों की मौत हो गई है। दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। मौके से कट्टा माउजर और राउंड बरामद हुए हैं। बताया गया है कि ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी लट्ठों से हमला कर दिया था।

महिला का वीडियो वायरल करने से जुड़ा है मामला
सूत्रों का कहना है कि फिर दोहरे हत्याकांड के पीछे बघेल समाज की एक महिला का वीडियो वायरल किए जाना बताया गया है। एक व्यक्ति ने बघेल समाज की एक महिला का वीडियो वायरल कर दिया था जिसे लेकर बघेल समाज के कुछ लोगों में नाराजगी थी। इसी नाराजगी के चलते बघेल समाज के लोगों ने 10000 के नामी लखन बघेल को धनतेरस के दिन गांव में बुलवाया था। जहां उसने आकर वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। इसी मामले को लेकर सोमवार को सुबह के समय पंचायत बुलाई गई थी और उस पंचायत में लाखन गडरिया भी शामिल हुआ था। जहां उसने आकर फायरिंग कर दी। इसी पंचायत में ग्रामीणों और लाखन गड़रिया के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। जहाँ लाखन और उसके साथियों को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *