LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पाक मरीन का दुस्साहस, भारतीय नाव पर की गोलीबारी में एक मछुआरे की मौत, एक जख्मी

अहमदाबाद. पाकिस्तान की तरफ से एक और नापाक हरकत सामने आयी है। पाकिस्तानी मरीन ने गुजरात के द्वारका में समुद्री इलाके में भारतीय नाव फायरिंग की गयी है। ऐसा बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक मछुआरे की मौत हो गयी। जबकि दूसरा घायल हैं।
पाकिस्तानी मरीन ने जिस वोट पर फायरिंग की उसका नाम जलपरी था। फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं, घायल को द्वारका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस समय पाकिस्तानी मरीने यह हमला किया। उस समय वोट भारतीय सीमा में ही थी।

पहले भी कर चुका फायरिंग
पाकिस्तान बॉर्डर के साथ समुद्री सीमा पर भी इस तरह की हरकतों को अंजाम देता रहता है. पिछले साल अप्रैल में भी गुजरात के समुद्री इलाके में समुद्री सीमा के पास पाकिस्तानी मरीन ने दो बोटों पर फायरिंग कर दी थी।  उस वक्त बोट पर 8 लोग सवार थे. इस फायरिंग में उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक शख्स जख्मी हो गया था । ये दोनों नांव द्वारका में समुद्री इलाके में थीं । हालांकि, द्वारका के एसपी का कहना था कि शायद बोटों ने समुद्री सीमा को पार कर दिया था, इसके बाद पाकिस्तानी मरीन ने उनपर फायरिंग की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş