Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ट्रक ने फ्यूल टैंकर को मारी टक्कर, ब्लास्ट में 91 लोगों की मौत, कई घायल

फ्रीटाउन. अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में एक फ्यूल टैंकर में जोरदार धमाका हुआ, इस दौरान हादसे में 91 लोगो की मौत हो गई। सिएरा लियोन की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के कम्युनिकेशन डायरेक्टर मोहम्मद लमराने बाह ने बताया कि विस्फोट में कई लोग घायल भी हुए है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। बाह ने कहा कि अधिकारियों ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। गंभीर रूप से घायलों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

एक ट्रक को दूसरे ट्रक ने टक्कर मारी
फ्रीटाउन की मेयर यवोन अकी-सॉयर ने हादसे को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि वेलिंगटन के बाई ब्यूरेह रोड पर विस्फोट के बारे में सुनकर दुखी हूं। पता चला है कि फ्यूल लेकर जा रहे एक ट्रक को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे यह जानलेवा धमाका हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş