अयोध्या में 5वें दीपोत्सव में 9.51 हजार दीपक जलाये गये बना विश्व रिकॉर्ड, सीएम बोले अब कारसेवा हुई तो गोली नहीं फूल बरसेंगे

अयोध्या. बुधवार को 5वें दीपोत्सव पर आज सरकार अपना रिकॉर्ड दिया है। सुबह श्रीराम के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप में दर्शाते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। दोपहर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान (हेलीकाप्टर) से अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीपैड से सभी का स्वागत किया और इसके बाद प्रभु राम को रामकथा पार्क तक रथ से लगाया गया। यहां भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। सीएम योगी ने राम का राजतिलक किया।
इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 31 वष्र पहले अयोध्या में क्या हो रहा था। 30 अक्टूबर और 2 नवम्बर 1990 को रामभक्तों पर बर्बर तरीके से गोलियां चलायी गयी थी। आप देखना कि अगर अगली कारसेवा होगी तो गोली नहीं चलेगी। रामभक्तों व कृष्णभक्तों पर पुष्पों की वर्षा होगी। सरयू किनारे राम की पौड़ी से जुड़े 32 घाट पर लगभग 9.51 लाख दीप प्रज्वलित किये और गिनीज बुक रिकॉर्ड बना। वहीं, पूरी अयोअध्या नगरी में मिलाकर 12 लाख दीपक जलाने का विश्व रिकॉर्ड बना है। होलोग्राफिक लाइट की माध्यम से महर्षि बाल्मीक की राम की कथा सुनाई गयी।

दीपोत्सव  के अपडेट्स

होलोग्राफिक लाइट की जरिए महर्षि वाल्मीकि की राम की कथा सुनाई गई।
राम की पैड़ी पर 5:30 दीपों को जलाने की प्रकिया शुरू की गई। उधर, CM योगी मां सरयू की आरती की। सरयू के किनारे राम की पैड़ी से जुड़े 32 घाट पर करीब 9.51 लाख दीप जले।
केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्‌डी ने कहा कि अयोध्या विश्व के सर्वाधिक पर्यटन वाली नगरी में से एक बनेगी। जल्द ही भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा।
केशव मौर्य ने कहा पहले घटिया तुष्टिकरण की राजनीति चल रही थी, ऐसी दिवाली की कल्पना नहीं की जा सकती थी। आज भगवान राम पुष्पक विमान से अयोध्या आ रहे हैं।
आगे कहा, अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। काशी में अयोध्यानाथ के नाथ का मंदिर बन रहा है। अशोक सिंघल, बलिदानी कारसेवक और कल्याण सिंह के नाम पर तीन सड़कें यहां बनेंगी।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ये सरकार संतों की है। यह सरकार लूटने के लिए नहीं है। कानून का शासन हो तो योगी का शासन देखिए।
सीएम योगी ने 661 करोड़ की कुल 50 परियोजनाओं का सीएम ने लोकार्पण और शिलान्यास किया।
सीएम ने दीपोत्सव-2021 के विशेष आवरण और भगवान राम से जुड़ी कवि यतींद्र मिश्र की पुस्तक का विमोचन किया।
वियतनाम, केन्या, त्रिनिदाद और टोबैगो के राजदूतों ने भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के किरदार निभाने वाले कलाकारों का राजतिलक किया।
उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में रामकथा पार्क पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले अयोध्या में ऐसी दिवाली नहीं होती थी।
राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार केंद्र के सहयोग से पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है।
साकेत महाविद्यालय से निकली भगवान राम की शोभायात्रा रामकथा पार्क पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *