सैटेलाइट पिक्चर ने फिर खोली चीन की पोल, दुनिया की टेंशन बढ़ाने वाला काम कर रहा है चीन
बीजिंग. चीन को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि चीन कम से कम से 3 ठिकानों पर मिसाइल साइलो बना रहा है। अमेरिकी थिंक टैंक फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स ने प्लैनेट लैब्स और मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा उपलब्ध करायी गयी तस्वीरों के आधार पर दावा किया है कि चीन उत्तरी मध्य चीन के युमेन, हामी और ऑर्दोस में मिसाइल साइलो का तेजी से निर्माया कर रहा है। यह साइलो आकर में काफी बड़े हैं।
पीएलए के आधुनिकीकरण की कवायद
सीएनएन के अनुसार तस्वीरों में चीन के 3 साइलो ही नजर आ रहे है। लेकिन एफएएस का मानना है कि एशियाई देश 300 नये मिसाइल साइलो बना रहा है। एफएएस रिसर्चर्स का यह भी कहना है कि जितनी तेजी से काम हो रहा है। उससे उन्हें यह यकीन हो रहा है कि यह सब चीनी सेना के आधुनिकीकरण कार्यक्रम से संबंधित है। एफएसए ने मिसाइल साइलो पर काम का आंकलन साप्ताहिक आधार पर किया है। इन साइलो से परमाणु हथियार लांच किये जा सकते हैं।
