जोबट विधानसभा सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार सुलोचना विजयी

भोपाल. मध्य प्रदेश की जोबट विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत विजयी रही, उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार महेश पटेल को 6 हजार से अधिक वोट से हराया। महेश पटेल को 62627 व सुलोचना रावत को 68752 वोट मिले। सुलोचना रावत 6080 मतों से जीती। इस सीट पर कांग्रेस 11 बार और भाजपा बार ही विजयी हुई थी। शासकीय महाविद्यालय आलीराजपुर में मतगणना सुबह 8 बजे आरंभ हुई। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की गई। सुलोचना रावत ने हर दौर में कांग्रेस उम्मीदवार पर अपनी बढ़त बनाए रखी और जीत हालिस की।

 जोबट में निर्दलीय प्रत्याशियों से आगे नोटा
जोबट विधानसभा उप चुनाव में बड़ी संख्या में लोगों ने नोट यानि इनमें से कोई नहीं बटन को भी दबाया है। चार निर्दलीय प्रत्याशियों से अधिक मत नोटा को मिले हैं। आदिवासी बहुल इस सीट पर 16वां विधायक कौन होगा, यह चंद घंटों में साफ हो गया। बता दें कि यह सीट कांग्रेस विधायक रहीं कलावती भूरिया के निधन से रिक्त हुई है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत और कांगेस उम्मीदवार महेश पटेल के बीच था। सुबह से ही गहमागहमी का माहौल है। सुबह 6 बजे से अफसर-कर्मचारियों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना प्रारंभ की गई। इसके बाद सात-सात टेबलों पर ईवीएम में दर्ज मतों की गणना होगी।

तैयारियों को लेकर कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संस्कृति जैन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएल चनाप, रिटर्निंग आफिसर जोबट जगदीश मेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *