पुलिस स्मृति दिवस पर मिनी मैराथन दौड़ को एसपी ने किया रवाना
ग्वालियर. पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला पर आयोजित मिनी मैराथन दौड़ के मौके पर एसपी अमित सांघी ने अचलेश्वर चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर, सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीना, डीएसपी यातायात नरेश अन्नोटिया, विक्रम कनपुरिया, आरआई रंजीत सिंह, सूबेदार गुर्जर और पुलिस जवानों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छा़त्रायें, खेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के साथ साथ गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर दौड़ को पूरे जोश और उत्साह के साथ पूरा किया गया है।

