LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बीएसएफ के शहीद जवानों की पत्नियों और बच्चों को जेयू कराएगा फ्री में कोर्स

जेयू का बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के साथ हुआ एमओयू साइन

ग्वालियर. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शहीद जवानों की पत्नियां और उनके बच्चे अब जीवाजी विश्वविद्यालय में संचालित कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे और इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का शुल्क भी अदा नहीं करना होगा। इसके साथ- साथ एडमिशन से पहले उन्हें फ्री काउंसिलिंग भी जेयू के शिक्षकों द्वारा दी जाएगी, जिससे उन्हें कोर्स का चुनाव करने सहित प्लेसमेंट में भी आसानी हो। इसके लिए जेयू और बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के बीच एक एमओयू मंगलवार को साइन हुआ। जेयू के टंडन हॉल में 10 साल की अवधि के लिए हुए इस समझौते पर जीवाजी विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने हस्ताक्षर किए, जबकि बीएसएफ अकादमी टेकनपुर की ओर से आईजी/ज्वॉइंट डाइरेक्टर जेएस ओबेरॉय वीएसएम ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर जेयू की ओर से कुलाधिसचिव प्रो. उमेश होलानी, डीसीडीसी डॉ. केशव सिंह गुर्जर, कुलसचिव डॉ. सुशील मंडेरिया, सहित प्रो. एसके शुक्ला, प्रो. अविनाश तिवारी, प्रो. जीबीकेएस प्रसाद, प्रो. जेएन गौतम, प्रो. मुकुल तैलंग, प्रो. एसके गुप्ता, आरजेआईटी की ओर से कुलसचिव डॉ. उमाशंकर शर्मा मौजूद रहे ।
काउंसिलिंग भी करेंगे
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि शहीदों की पत्नियों और बच्चों को जेयू द्वारा कांउसिंलिंग देंगे। इससे वे अपनी रूचि के हिसाब से कोर्स का चयन कर सकें। यह उनके लिए कॅरियर में काफी मददगार साबित होगा।
छात्रों को ट्रेंड करेंगे
बीएसएफ अकादमी टेकनपुर की ओर से आईजी/ज्वॉइंट डाइरेक्टर जेएस ओबेरॉय वीएसएम ने कहा कि अकादमी की ओर से जेयू के छात्र-छात्राओं को मार्शल आर्ट्स, होर्स राइडिंग, बाइक राइडिंग जैसी एक्टिविटी ट्रेंड जवानों द्वारा सिखाई जाएगी।

एमओयू के खास बिंदु
जेयू के छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन जैसे विषयों की ट्रेनिंग दी जाएगी साथ ही इसके लिए विशेष कोर्स भी डिजाइन होंगे, जिसमें क्रेडिट निर्धारित किए जाएंगे।
एमओयू के तहत जेयू के छात्र- छात्राओं को बीएसएफ के टंेªड जवानों द्वारा बाइक राइडिंग, होर्स राइडिंग, जैसी एक्टिविटी भी सिखाई जाएगी।
जेयू के छात्र- छात्राएं बीएसएफ अकादमी में जाकर मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण ले सकेंगे।
इसके लिए जेयू और बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में एक- एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके तहत जेयू की ओर से प्रो. सुशील कुमार गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
समय- समय पर दोनों संस्थाओं की ओर से इन सबकी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसमें जेयू की ओर से कुलपति, जबकि बीएसएफ अकादमी की ओर से आईजी द्वारा मॉनिटरिंग होगी।
एमओयू की अवधि 10 साल रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *