LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

करोड़पति की पत्नी 13 वर्ष छोटो रिक्शेवाले पर फिदा, घर से 47 लाख रूपये लेकर भागी

इन्दौर. मध्यप्रदेश के इन्दौर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक करोड़पति शख्स की पत्नी अपने से 13 वर्ष कम आयु के ऑटो-रिक्शा ड्रायवर के साथ भाग गयी। आरोप है कि महिला अपने साथ पति के घर से 47 लाख रूपये लेकर भागी है।
रिक्शावाले पर आया करोड़पति की पत्नी का दिल
फ्री प्रेस जरनल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रिपोर्ट के खजराना इलाके में हुई है। महिला के पति ने पुलिस स्टेशन में अपनी पत्नी के लापता होने और घर से 47 लाख रूपये गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
महिला की तलाश में जुटी पुलिस
आपको बता दें कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। करोड़पति की पत्नी और ऑटो -रिक्शा ड्रायवर की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार ऑटो-रिक्शा ड्रायवर अक्सर महिला को उसके घर तक छोड़ने आता था। पिछली 13 अक्टूबर से आरोपी महिला गायब है। पत्नी जब रात तक घर नहीं आयी और उसकी कोई खबर नहीं मिली तब पति ने अपनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
47 लाख रूपये लेकर भागी पत्नी
सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति करोड़ों रूपये की जमीन का मालिक है। उसने घर की अलमारी में 47 लाख रूपये रखे हुए थे। पत्नी के साथ घर से उसकी पत्नी भी गायब हो गयी। पुलिस के अनुसार महिला के साथ भागने वाले ऑटो-रिक्शा ड्रायवर का नाम इमरान है और उसकी उम्र 32 वर्ष है। पुलिस ने इमरान के एक दोस्त के घर से 33 लाख रूपये कैश बरामद किया है। हालांकि महिला और ऑटो -रिक्शा ड्रायवर को पकड़ने में अभी सफलता नहीं मिली है। आरोपी महिला और ऑटो रिक्शा ड्रायवर की तलाश के लिये पुलिस खंडवा, जावरा, रतलाम और उज्जैन में लगातार छापेमारी की जा रही है। इन 4 शहरों में आरोपियों की लोकेशन मिली है। पुलिस दोनों के मोबाइल की लोकेशन को भी ट्रेस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *