ग्वालियर में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने 665 किलो मावा जब्त किया, व्यापारी ने टीम को देख बिल फाडकर दौड़ लगा दी

ग्वालियर. फूड सेफ्टी विभाग की टीम आज सुबह रेलवे स्टेशन के पार्सल रूम में पहुंची, यहां मावा बुक कराने आए व्यापारी की नजर जैसे ही टीम पर पड़ी तो वह बिल एवं कागज फाड़कर तुरंत भाग निकला। फूड सेफ्टी विभाग ने भी उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगाई लेकिन तब तक वह रफूचक्कर हो चुका था। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने यहां पर रखा 665 किलो मावा को जब्ती में लेकर सैंपल ले लिया हे।

छापामार कार्रवाई कर मावा के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे
दरअसल त्योहारी सीजन में ग्वालियर चंबल अंचल में मिलावटी मावा की खपत काफी बढ़ जाती है और दूसरे जिलों एवं प्रदेश में ट्रेनों के जरिए मावा भी पहुंचाया जाता है। इन दिनों फूड सेफ्टी विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है, इसके चलते मावा कारोबारियों के यहां छापामार कार्रवाई कर मावा के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे है। इससे व्यापारियों में खलबली मची हुई है। शनिवार  सुबह फूड सेफ्टी विभाग को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर बने पार्सल रूम में भारी मात्रा में मावा पहुंचा है। इसे ट्रेन के जरिए दूसरे जिले या प्रदेश में भेजने की तैयारी है। यहां पर बुकिंग कराने के लिए व्यापारी भी पहुंच गया है। सूचना मिलने के बाद फूड सेफ्टी टीम तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंच गई, लेकिन तब तक व्यापारी की नजर भी अधिकारियों पर पड़ चुकी थी इसलिए उसने तुरंत बिल एवं कागजों को फाड़ा और पार्सल रूप से भाग निकला। फूड सेफ्टी टीम ने भी व्यापारी का पीछा किया, लेकिन तब तक वह भाग चुका था। अब टीम को मावा तो रखा हुआ मिल गया है, लेकिन माल किसका है यह पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *