अमित शाह दौरे से पूर्व कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था सख्त
श्रीनगर. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार से 3 दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर के लिये रवाना होने वाले हैं। अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद अमित शाह का यह पहला कश्मीर दौरा होगा। अमित शाह सबसे पहले दोपहर 12.30 बजे सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा गृहमंत्री शनिवार को श्रीनगर से शारजाह विमान सेवा की शुरूआत करेंगे।
कश्मीर में सख्त सुरक्षा व्यवस्था
जम्मू कश्मीर और यहां के लोगों के लिये आज का दिन खास होने जा रहा है। अमित शाह दोपहर लगभग 12 बजे श्रीनगर पहुंचेंगे और इसके साथ हिी उनका 3 दिनों का अहम दौरा शुरू हो जायेगा। अमित शाह सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे। अमित शाह के दौरे को देखते हुए कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त किया गया है।
अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए किए गए खास इंतजाम
पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं. मानो सुरक्षाबलों की इजाजत के बिना एक परिंदा भी पर नहीं मार सकता तो फिर आतंकी मंसूबों की हस्ती ही क्या है भला । श्रीनगर के 15 संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से हवाई निगरानी की जा रही है। इन इलाकों में अल्पसंख्यक आबादी ज्यादा है। यूं तो जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसिंयों को हमेशा चौकन्ना रहना होता है। लेकिन ये तैयारी बेहद खास है।
कई मायनों में खास है गृह मंत्री का दौरा
गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा कई मायनों में खास है। पहला तो ये कि कश्मीर घाटी में लगातार लोगों की टारगेट किलिंग हुई है। दूसरा ये कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से गृह मंत्री का ये पहला दौरा है। अमित शाह के दौरे को लेकर जम्मू-कश्मीर में खासी तैयारियां की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त कर दिया गया है।
