ग्वालियर में खतरनाक होता डेंगू, 24 घंटे में 167 डेंगू पॉजिटिव, जेएएच में नहीं मिल रहे बेड

ग्वालियर. अंचल में डेंगू अब खतरनाक होता जा रहा है। यह जिला प्रशासन, स्वास्थ्य और नगर निगम के अफसरों के लिए नई मुसीबत बन गया है। बीते 24 घंटे में जिले में हुई 271 सैंपलों की जांच में 167 मरीज को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। हैरत की बात यह है कि इनमें से 110 मरीज सिर्फ शहर के हैं और इनमें भी 65 बच्चे (18 या इससे कम आयु के) हैं। शेष 57 मरीज पड़ोसी शहरों से हैं जैसे मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया और श्योपुर आदि हैं। साथ ही इसमें राजस्थान के धौलपुर, उत्तर प्रदेश के जालौन और झांसी के मरीज भी शामिल है।

जेएएच में नहीं मिल रहे बेड, हालत खराब
जिस तेजी से शहर में डेंगू के केस मिल रहे हैं, उससे शहर के अस्पतालों विशेषकर जयारोग्य अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे हैं। मरीजों को जमीन पर बच्चों को एक-एक बेड पर दो से तीन तक भर्ती करने पड़ रहे है। हालातों को देखते हुए जयारोग्य चिकित्सालय और जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए बेड बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। डॉ. देवेंद्र कुशवाह ने बताया कि जेएएच में कुल दो वार्ड में 18 पलंग डेंगू के मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। चूंकि,अधिकांश पर मरीज भर्ती हैं। जिला अस्पताल में भी वर्तमान में डेंगू के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा पीडियाट्रिक वार्ड में 14 डेंगू पीड़ित बच्चे उपचार करा रहे हैं। पांच डेंगू के मरीज डेंगू वार्ड में भर्ती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *