चंदनसिंह का तलाक हुआ तो पूरा दहेज महिला थाने पर ही लौटाया, चंदनसिंह ने स्वीकारा उसके संबंध भाभी के साथ थे

ग्वालियर. दहेज के सामान से भरी मेटाडोर थाने पर खड़ी थी नजारा था लड़के परिवार मेटाडोर में भरकर दहेज समान लेकर महिला थाने पहुंचा और उसके लड़की वाले घेरे खड़े हुए इस सारे मामले का पता किया तो पता चला कि लड़का और लड़की के बीच आपसी सहमति से तलाक हो गया है। इस संबंध महिला आरक्षक संगीता कुशवाह ने बताया कि परामर्श कक्ष में इनके बीच परामर्श कराया गया जिसमें लड़की और लड़का पक्ष के दोनों लोग मिलकर बैठे तो यह तय हुआ दोनों साथ नहीं रहना चाहते थे। दोनों की सहमति से तलाक हो गया। जिसमें तय हुआ जो दहेज लड़की पक्ष 6 माह पूर्व शादी में दिया था उसे वापिस कर दिया जाये। मोटरसाईकिल, सारे बर्तन, टीवी और अलमारी जो नगदी था उसे आज वापिस कर दिया गया। और दोनों पक्षों के बीच तलाक हो गया।
क्या है पूरा मामला
आज से 6 माह पूर्व गिरवाई निवासी दीप्ती के साथ सिंकदर कंपू निवासी चंदनसिंह कुशवाह के साथ हुआ था। लड़की शादी होकर घर पहुंची तो पता चला चंदन बहुत शराब पीता है तो यह लड़ाई की वजह नहीं हो सकती है और लड़की से बात भी नहीं करता था। जब गहराई से पता किया गया तो लड़की ने बताया कि मेरे पति के संबंध भाभी के साथ हैं। यह बात लड़के ने भी महिला थाने में स्वीकार की। दोनों पक्षों का महिला थाने में परामर्श कराया गया तो मंगलवार को आपसी सहमति से तलाक हो गया । चंदनसिंह कुशवाह के परिवार के लोगों ने पूरा दहेज सामान लड़की दीप्ती के परिवार को लौटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *