मप्र में भाजपा कार्यालय पर पाकिस्तान का झंडा लगाया, शेख अलीम से पूछताछ जारी

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी के बैतूल जिला कार्यालय पर देर रात शरारती तत्वों ने पाकिस्तान के झंडे जैसा दिखने वाला झंडे रस्सी से बांधकर टांग दिया। सड़क के बीच भाजपा कार्यालय से बंधे झंडे की इंटरनेट मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होते ही हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार देर रात बैतूल में अचानक इंटरनेट मीडिया पर स्थानीय भाजपा कार्यालय की एक फोटो और वीडिया तेजी से वायरल होने लगी जिसमें कार्यालय पर दूसरी दिशा से रस्सी बांधकर एक बड़ा झंड़ा लगा हुआ था। पाकिस्तान के झंडे में जहां हरे रंग का उपयोग किया गया है, इस झंडे में वह हिस्सा सफेद था लेकिन इस पर चांद और सितारा बिल्कुल पाकिस्तानी झंडे जैसा अंकित था। वायरल फोटो व वीडिया में इसे पाकिस्तान का झंडा बताकर टिप्पणी की जा रही थी।

भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रवीण गुगनानी को जब मामले की खबर लगी तो उन्होंने पहले इसे फेक फोटो समझा, लेकिन फोटो और वीडियो ज्यादा वायरल होने पर गुगनानी ने पार्टी कार्यकर्ता को कार्यालय के भेजा और झंडा लगने की पुष्टि करने को कहा। कार्यकर्ता ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर रस्सी बांधकर ऐसा झंडा लगाया गया है। झंडा लगने की पुष्टि होते ही गुगनानी ने देर रात आनलाइन सूचना पुलिस को दी और कहा कि यह झंडा तुरंत हटाया जाए और जिन्होंने हरकत की है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पाकिस्तानी झंडा लगाए जाने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद का कहना है कि झंडे की एक रस्सी रोड क्रास कर भाजपा कार्यालय से बांधी गई थी। इसे बांधने वाले शेख अलीम से पूछताछ की गई। उसने अनुमति लेकर भाजपा कार्यालय से रस्सी बांधने की जानकारी दी। चूंकि झंडा नियम विरुद्ध तरीके से रोड क्रास कर बांधा गया था इस कारण उसे हटवाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *