संस्कार मंजरी ने मनाया करवा चौथ महोत्सव

संस्कारों के लिए कटिबद्ध और समाज में सामाजिक चेतना जाग्रत में अग्रणी संस्था संस्कार मंजरी करवा चौथ पर कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें संस्था के सदस्यों के अलावा शहर की और भी कई गणमान्य महिलाओं ने सहभागिता सुनिश्चित की।
मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे पति भी मेरे साथ पिछले कई वर्षों से करवा चौथ का व्रत रह रहे हैं इसका पता मुझे अभी कुछ साल पहले ही चला हर पति को पत्नी के हर कार्य में सहभागी होना ही चाहिए और पत्नी को भी पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य में आगे रहना चाहिए क्योंकि मैं सम्मिलित परिवार में रहती हूं इसलिए सभी से कुछ ना कुछ सीखने को सदैव मिलता हैविशिष्ट अतिथि के रूप में कामना चौहान जी ने कहा की महिलाएं ही है जो परंपरा का निर्वहन करती आ रही हैं और संस्कारों को बचाए हुए है जिससे हमारे आगे आने वाली पीढ़ी को अपने परंपराओं का ज्ञान हो सके हम जो करते हैं उससे हमारे बहुएं और बेटियां सीखते हैं और हिंदुस्तान में परंपरा से ही बहुत सारी चीजें बच्चे सीख जाते हैं हर पत्नी अपने पति के लिए व्रत रखकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है ।विशिष्ट अतिथि के रूप में रश्मि जैन और रश्मि सिंह , विनीता जैन और रूपाली मांगलिक उपस्थित रही।
रश्मि जैन एक विद्यालय की संचालिका है शहर के जानी मानी चार्टर्ड अकाउंटेंट है कई संस्थाओं से जुड़ी हुई है और इंटरनेशनल मोटिवेशनल कार्यक्रम कराती रहती हैं उन्होंने कहा महिलाओं को अपने हुनर को प्रदर्शित करना ही चाहिए यदि वह समाज में आगे नहीं आएंगी तो वह आगे आने वाली पीढ़ी को कैसे शिक्षित कर पाएंगी क्योंकि वह शिक्षा के क्षेत्र से जुडी हैं तो हर महिला को शिक्षित होना बहुत जरूरी है ऐसा उनका मानना है क्योंकि शिक्षित महिला ही सभ्य समाज का और स्वस्थ परिवार का निर्माण कर सकती है।
रश्मि सिंह विद्यालय की संचालिका है और क्षत्रिय समाज की महिलाओं को लेकर एक बहुत बड़ा समूह का संचालन करती हैं क्षत्रिय समाज में महिलाएं आज आगे बढ़ चढ़कर समाज के लिए राष्ट्र के लिए काम कर रही हैं क्षत्रिय समाज में अपने साहस के लिए वीरता के लिए जाना जाता है लेकिन किसी भी पुरुष के पीछे उसके घर में रहने वाली महिला चाहे वह पत्नी हो चाहे वह मां हो उसके दिए हुए संस्कारों का बहुत बड़ा योगदान होता है यह वीरता हमारा आभूषण है अपने बच्चों में बचपन से राष्ट्र के लिए समर्पण का भाव और साहस का भाव हमे रोपित करना ही चाहिए हमारे लिए हमारी आन बान शान और राष्ट्र हित ही सर्वोपरि है।

सबसे पहले सभी महिलाओं ने अपने अपने पतियों के नाम लिखने मैं अपने मन का भाव दर्शाया, जिसमें विजेता रही माधुरी गुप्ता और मुक्ता सिकरवार।
दूसरी प्रतियोगिता इसमें कॉटन बाल को सर के ऊपर रखना था जिसमें विजेता रही मंजरी गुप्ता और मंजू गोयल।
नृत्य प्रतियोगिता में कीर्ति पाल प्रथम स्थान पर रही ममता राठौर माधुरी गुप्ता मीरा तोमर सरोज गुप्ता मुक्ता सिकरवार आदि ने सुंदर प्रस्तुतियां दी।
करवा चौथ क्वीन प्रतियोगिता में मीरा तोमर प्रथम स्थान पर और माधुरी गुप्ता द्वितीय स्थान पर और ममता राठौर तृतीय स्थान पर रही, कीर्ति पाल और रजनी लाड को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। थाली सजाओ प्रतियोगिता में मीरा तोमर प्रथम और माधुरी गुप्ता दूसरे स्थान पर रही।
सफल सुंदर संचालन मुक्ता सिकरवार ने किया आभार प्रदर्शन संस्था सचिव आभा राठौर ने किया और स्वागत उद्बोधन संस्था संस्थापिका नीलम जगदीश गुप्ता ने दिया। संध्या प्रमोद का पाठ और मंजरी गुप्ता ने गेम्स कराए।
वरिष्ठ सदस्य मीरा श्रीवास्तव सुजाता संग्राम सिंह गिरजा जाटव प्रतिभा दुबे मंजू गोयल उषा सिकरवार ममता अग्रवाल उषा सिकरवार तृप्ति भटनागर शोभा सक्सैना निधि शर्मा अमिता दीक्षित रीमा राजपूत उमा बाजपाई त्रिवेणी जी स्नेह लता यादव आदि बहने उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *