सीएम शिवराज के मंच पर खनिज मंत्री ने महिला प्रत्याशी के घुटने पर रखा हाथ, बालों में उलझा चश्मा निकाला, मचा बवाल

सतना. मध्य प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पर महिला प्रत्याशी के साथ अनैतिक व्यवहार का आरोप लगा है। मंत्री ने सतना में चुनावी सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के घुटनों पर हाथ रख दिया था जिससे वे असहज नजर आई। मंच का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वे प्रतिमा के बालों में उलझा चश्मा निकालते दिख रहे हैं। कैंडिडेट की तरफ कोई प्रतिक्रिया नहीं है लेकिन वीडियो के बाद कांग्रेस हमलावर है, उसने इसे बेशर्मी बताया है। यह घटना तब हुई जब सीएम शिवराज सिंह मंच से भाषण दे रहे थे। बागरी उनके बगल में खड़ी थीं इसे लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा शिवराज जी बीजेपी नेताओं से बेटी बचाओ, बेशर्म जयचंद पार्टी।

क्या है पूरा मामला
सीएम शिवराज सिंह सतना के रैगांव में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे तभी बृजेंद्र प्रताप भी मौजूद थे। संबोधन के समय सीएम के बगल में महिला कैंडिडेट प्रतिमा बागरी खड़ी थीं। बृजेंद्र प्रताप पीछे कुर्सी पर बैठे थे। मंत्री ने बागरी के बालों की ओर हाथ बढ़ाया और कुछ निकला। इतने में जब बागरी ने पीछे मुडकर देखा तो मंत्री ने चश्मा दिखाते हुए बालों में उलझे होने का इशारा किया। इसके अलावा कांग्रेस ने एक और वाक्या शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा है जिसमें मंत्री ने बागरी के घुटने पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *