लखीमपुर हिंसा में सोमवार को किसान संगठनों का रेल रोको आन्दोलन, रेलवे ने बढाई सुरक्षा

नई दिल्ली. लखीमपुर हिंसा मामले में केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को भारत सरकार में मंत्री पद से हटाकर तत्काल गिरफ्तार किये जाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को 6 घंटे देशव्यापी रेल रोको आव्हान किया हे। इस आव्हान के बाद ट्रेन से सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेल रोको सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में जब तक न्याय नहीं मिल जाता है तब तक प्रदर्शन लगातार तेज होता जायेगा। एसकेएम ने बयान जारी कर कहा है कि सोमवार को 6 घंटे रेल रोको कार्यक्रम रहेगा। इसके तहत पूरे भारत में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रेल सेवायें बाधित रहेगी। रेल रोको पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा और रेल संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जायेगा।
आन्दोलनकारियों के लिये रेलवे ने कसी कमर
किसानों की ओर से रेल रोको आव्हान के बाद रेलवे अधिकारियों ने भी पूरी तैयारियां की है। रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय अधिकारियों ने सुरक्षा बलों के अधिकारियों से विचार विमर्श भी किया है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल सभी ट्रेनें अपने रूट पर सामान्य रूप से सुचारू हैं। रेलवे द्वारा किसी ट्रेन का अभी तक रद्द नहीं किया गया है। किसानों की रेल रोक अपील के बाद रेलवे ने एहतियातन सुरक्षा भी बढ़ाई गयी है ताकि किसी तरह के ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को कोई भी परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *