सिंघु बॉर्डर दलित हत्याकांड में आरोपी सरबजीत को 7 दिन की रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा की सीमा सिंघु बॉर्डर पर हुई दलित युवक लखबीर सिंह की हत्या के आरोपी सरबजीत को आज (शनिवार को) सोनीपत कोर्ट में पेश किया गया। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को लेकर कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने सरबजीत को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। निहंग सिख सरबजीत ने कुंडली थाना पुलिस के सामने सरेंडर करके हत्या की वारदात को स्वीकार किया था।

18 से ज्यादा दलित संगठनों ने किया विरोध
सिंघु बॉर्डर पर जिस तरह से दलित युवक लखबीर सिंह की बेरहमी से हत्या की गई इसको लेकर अब विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। देश के 18 से ज्यादा दलित संगठन आज (शनिवार को) इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के दफ्तर पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।

दलित संगठनों ने जताई नाराजगी
दलित संगठनों ने सिंघु बॉर्डर पर दलित युवक की हत्या को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के चेयरमैन विजय सांपला से मुलाकात की। जिस तरह से सिंघु बॉर्डर पर एक दलित युवक की बर्बरता से हत्या की गई उसको लेकर दलित संगठनों में नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *