कोरोना से उबरने वाले मरीजों में मिला नया फंगस, फेफड़े और रीढ़ की हड्डी में होने वाली टीबी जैसे लक्षण

नई दिल्ली. कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा डराने वाले म्यूकरोमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के प्रकोप के बाद अब इस महामारी से जुड़ा एक नया फंगस सामने आया है। चिकित्सकीय भाषा में एस्पर्गिलस आस्टियोमाइअलाइटिस कहलाने वाले इस बेहद दुर्लभ किस्म के फंगस से होने वाला संक्रमण कोरोना पीड़ितों के मुंह या फेफड़ों में रीढ़ की हड्डी में होने वाली टीबी जैसे लक्षण पैदा कर रहा है। पुणे में पिछले तीन महीने में कोविड-19 (कोरोना संक्रमण) से उबरने वाले चार मरीजों में इस नए फंगस के लक्षण मिले हैं, जिसने चिकित्सा जगत को चिंता में डाल दिया है।

कोरोना से उबरने के एक महीने बाद दिखे लक्षण
रिपोर्ट के मुताबिक, 66 साल के एक मरीज प्रभाकर (परिवर्तित नाम) को कोरोना संक्रमण से उबरने के एक महीने बाद हल्के बुखार और बेहद गंभीर तेज दर्द वाले कमर दर्द की शिकायत शुरू हुई। चिकित्सकों ने शुरुआत में प्रभाकर का इलाज मांस-पेशियों को आराम देने वाले और बिना स्टेरॉयड से इलाज किया, जिससे राहत नहीं मिली। इसके बाद एमआरआई स्कैन कराने पर प्रभाकर की रीढ़ की हड्डी में एक बेहद गंभीर संक्रमण की जानकारी मिली, जिससे उनकी स्पांडिलॉडिसाइटिस (स्पाइनल डिस्क के बीच खाली स्थान) की हड्डी को नुकसान पहुंचा था। हड्डी की बायोप्सी और ऊतक जांच के बाद उन्हें एस्पर्गिलस आस्टियोमाइअलाइटिस फंगस का शिकार पाया गया।

कोरोना दूर करने को दिए स्टेरॉयड्स से है नाता
पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के संक्रमण विशेषज्ञ डॉक्टर परीक्षित प्रयाग के मुताबिक, हम पिछले तीन महीने में एस्पर्गिलस श्रेणी के फंगस के कारण होने वाले वर्टाब्रेल ऑस्टोमाइलिटिस के चार मरीजों का इलाज कर चुके हैं। इससे पहले भारत में कोरोना से उबरने वाले मरीजों में इस फंगस के लक्षण दिखने का कोई मामला सामने नहीं आया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *