ग्वालियर व्यापार मेला परिसर की छत्रियों और सीवर लाइन की मरम्मत करने के लिये व्यापार संघ ने दिया ज्ञापन

ग्वालियर, श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ ने प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट एवं ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर को संयुक्त रूप से सापन सौंपा उक्त ज्ञापन में ऐतिहासिक धरोहर मेला में सब्जी मण्डी लगाये जाने से सम्पूर्ण मेला की छत्रियां सीवर लाइने गेट झूला सैक्टर व न्यू मद्रास कैफे की सरचनाओं को तुरंत मरम्मत कराने व सिंधिया परिवार का 115 वर्ष पुराने मेले को अभिलम्ब ठीक कराने का आदेश निगमायुक्त को दिया इस पर निगमायुक्त द्वारा शीघ्र व्यापार मेला को सम्पूर्ण सफाई व मरम्मत कराने का आश्वासन देते हुये झापन पर अन्य समस्याओं का भी समाधान कराने का आश्वासन दिया।
व्यापारी संघ की ओर से आज राजमाता सिंधिया की जयंती के उपलक्ष्य में मेले के सफाई अभियान को जारी कराने का आग्रह व्यापारी संघ की ओर से दिया गया। इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकर, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल माखीजनी, भाजपा के नेता अशोक शर्मा, आशीष प्रताप राठौर, केशव मांझी, ओमप्रकाश नामदेव, दिनेश सिकरवार आदि मौजूद थे। इस अवसर पर मेला व्यापारी संघ के अध्य्क्ष महेन्द्र भदकारिया, सचिव महेश मुदगल, उपाध्यक्ष अनिल पुनियानी ने ज्ञापन देकर मेले की सम्पूर्ण समस्या से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *