सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर का 65वां वरचुयल स्थापना दिवस समारोह

ग्वालियर सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर का 65वां वरचूयल स्थापना दिवस मनया गया। यह विद्यालय का दूसरा वरचूयल स्थापना दिवस है। कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 नियमों को ध्यान में रखते हुये आभासी मंच पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री श्रीमती शोभना भारतीया भारत की एक प्रमुख बिजनेस लीडर उपस्थित थीं। इन्हें प्रिंट मीडिया में 3 दशकों का समृद्ध अनुभव और विशेषज्ञता प्राप्त है। आपको 2005 में पत्रकारिता में उत्कृष्ठता के लिये प्रतिष्ठित पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2006-2012 तक भारत में संसद के ऊपरी सदन, राज्यसभा की राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्या रहीं। वह ऊर्जा, महिला अधिकारिता और मानव संसाधन विकास पर संसद में स्थायी सतितियों की सदस्यता भी रहीं। इन्हें 2019 में सस्टेनेबल लीडरशिप आइकन अवार्ड, 2015 में ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड तथा 2012 में मीडिया पर्सन ऑफ द ईयर तथा फ्रांस के सबसे शीर्ष अवार्ड ‘लीजन ऑफ फ्रांस‘ से भी नवाजी जा चुकी है।
सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा द्वारा संस्थापक स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया व महाराज माधवराजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत राजमाता माधवी राजे सिंधिया द्वारा उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कक्षा 9 से 12 तक छात्राओं ने शालागीत शत शत प्रणाम की भव्य प्रस्तुति देकर संस्थान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *