कश्मीर में 5 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक अफसर समेत 5 जवान शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार पीर पंजाल रेंज में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन जारी था इसी दौरान आतंकियों ने आर्मी की पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर और 4 जवान शहीद हो गए है। वहीं 3 से 4 जवान घायल हुए है जिन्हें आर्मी अस्पताल शिफ्ट किया गया। ऑपरेशन अभी जारी है और बैकअप पार्टी को मौके के लिए रवाना किया गया है।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सोमवार को तड़के ऑपरेशन शुरू किया था। इस इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकियों के मौजूद होने के बारे में जानकारी मिली थी। जब आर्मी का सर्च ऑपरेशन जारी था, तभी आतंकियों ने फायरिंग की। गोली लगने से  एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर समेत 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *