अनंतनाग व बांदीपोरा में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, एक पुलिसकर्मी घायल

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन जारी है। वहीं बांदीपोरा के हाजिन इलाके में भी सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस टीम और सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई जारी है।

वहीं, बांदीपोरा के हाजिन इलाके में भी सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें सुरक्षाबलों ने एक दहशतगर्द का मार गिराया है। पुलिस टीम और सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि बांदीपोरा में मारे गए आतंकवादी की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े था। डार बांदीपोरा के शाहगुंड में हाल में हुई नागरिकों की हत्या में शामिल था।

युवाओं को भड़काने के आरोप में मैगजीन के ठिकानों पर रेड
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापेमारी की। ये छापे श्रीनगर, अनंतनाग, कुलगाम और बारामूला में मारे गए। यह कार्रवाई वॉइस ऑफ हिंद मैगजीन के पब्लिकेशन और आईईडी की बरामदगी मामले में की गई है। मैगजीन पर युवाओं को भड़काने वाला कंटेंट पब्लिश करने का आरोप है। यह मैगजीन फरवरी, 2020 से हर महीने ऑनलाइन पब्लिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *