कश्मीर में हिन्दू व सिख की हत्याओं के बाद 700 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए, आतंकियों के मददगार होने का शक

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर में आम लोगों पर हमलों के बाद हरकत में आए सुरक्षाबलों ने 700 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इन्हें आतंकियों का मददगार बताया जा रहा है। पिछले एक हफ्ते में घाटी में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित, हिन्दू और सिख समुदाय के लोगों के साथ स्थानीय नागरिकों को भी निशाना बनाया है और उन्होंने 7 लोगों की हत्या कर दी।

आईजी विजय कुमार ने कुछ भी कहने से इनकार किया
जानकारी के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया है कि हिरासत में लिए गए 500 लोगों के प्रतिबंधित धार्मिक और आतंकी समूहों से लिंक है और उन्होंने कहा कि आम लोगों के हत्यारों को खोजने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मसले पर जम्मू कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

युवाओं को भड़काने के आरोप में मैगजीन के ठिकानों पर रेड
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापेमारी की। ये छापे श्रीनगर, अनंतनाग, कुलगाम और बारामूला में मारे गए। यह कार्रवाई वॉइस ऑफ हिंद मैगजीन के पब्लिकेशन और आईईडी की बरामदगी मामले में की गई है। मैगजीन पर युवाओं को भड़काने वाला कंटेंट पब्लिश करने का आरोप है। यह मैगजीन फरवरी, 2020 से हर महीने ऑनलाइन पब्लिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *