मप्र में 10 हजार स्कूलों का बड़ा फैसला, कोरोना में माता-पिता गंवा चुके बच्चों से अगले 2 साल तक आधी फीस लेंगे, बची हुई फीस सरकार से भरने की अपील की

भोपाल. मध्यप्रदेश में निजी स्कूल संचालकों ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोना में माता-पिता या दोनों में से एक को खोने वाले बच्चों से दो साल तक आधी फीस ही लेंगे। एसोसिएशन ऑफ अन-ऐड प्राइवेट स्कूल मध्यप्रदेश के सचिव बाबू थॉमस ने बताया कि एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया है। एसोसिएशन के तहत प्रदेश में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड 10 हजार से ज्यादा स्कूल हैं। प्रदेश में कोरोना से अब तक 10 हजार 522 लोगों की मौत हो चुकी है।

सचिव बाबू थॉमस ने बताया कि कोरोना के कारण कई बच्चों के सामने आर्थिक संकट आ गया है। कई लोगों की जान गई है। ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता या दोनों में से किसी एक को खो दिया। इसी कारण एसोसिएशन ने ऐसे बच्चों से आधी फीस लेने का निर्णय लिया है। हमने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी अपील की है कि ऐसे बच्चों की आधी फीस सरकार द्वारा भरी जाए, ताकि किसी भी बच्चे की पढ़ाई बीच में न रुके।

यह करना होगा
सचिव थॉमस ने बताया कि इसके लिए बच्चे को एसोसिएशन से जुड़े स्कूल में एक आवेदन देना होगा। आवेदन की जांच के साथ ही उस बच्चे को इसका लाभ दिया जाने लगेगा। अगर शासन बच्चे की शेष आधी फीस भरते है, तो ऐसे परिवारों को काफी राहत मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *