ग्वालियर में सेना के अस्पताल में सीनियर ने महिला कर्मचारी को वॉटसऐप पर भेजी पोर्न मूवी

ग्वालियर. सेना के एक हॉस्पिटल में काम करने वाली महिला को सीनियर ने वाट्सऐप पर पोर्न मूवी भेज दी। महिला ने यह देखा तो सीनियर को कई बार कॉल किया, लेकिन उसने डर कर कॉल रिसीव नहीं किया। महिला ने वॉटसऐप पर जब पूछा कि यह क्या है तो सीनियर ने सॉरी लिख दिया। घटना की लिखित शिकायत महिला ने हॉस्पिटल प्रबंधन से की थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। जिस पर पीड़ित महिला ने मुरार थाने में मंगलवार को शिकायत की। शिकायत पर तत्काल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सचिन तेंदुलकर मार्ग रामवाटिका पास निवासी 33 वर्षीय महिला सेना के एक अस्पताल में कर्मचारी है। महिला ड्यूटी खत्म करने के बाद घर गई। जब अपने मोबाइल पर घर का वॉटसऐप नंबर ओपन किया तो देखा कि उस पर सीनियर कर्मचारी मनोज कुमार उर्फ मनीष ने कुछ वीडियो डाले हैं। पहले तो उन्हें समझ नहीं आए। जब इन वीडियो को ओपन किया तो वह पोर्न मूवी थीं। यह देखकर महिला को काफी गुस्सा आया।

रिसीव नहीं किया कॉल
महिला ने सीनियर को कई बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने एक बार भी कॉल रिसीव नहीं किया। इस पर महिला ने वॉटसऐप पर ही रिप्लाई किया कि यह क्या बकवास है। इस पर सीनियर मनोज कुमार ने सॉरी लिख दिया। अगले दिन हॉस्पिटल पहुंचने के बाद महिला कर्मचारी ने मामले की एक लिखित शिकायत हॉस्पिटल प्रबंधन को की। इस पर कोई एक्शन हुआ। सीनियर का चेहरा बार-बार देखकर महिला को वो घटना याद आ जाती थी। महिला ने मुरार थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने कार्यस्थल पर छेड़छाड़ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *