पूर्व सीएमएचओ स्व. डॉ. अनूप कम्ठान की याद में डॉ. सुनील शर्मा ने श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया
ग्वालियर. ग्वालियर शहर में पदस्थ रहे पूर्व सीएमएचओ स्व. श्री डॉ. अनूप कम्ठान की याद में उनके दामाद डॉ. सुनील शर्मा ने श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया। सिटी सेंटर में शनिवार से भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमें श्रीमद् भागवत जी का महात्म्य और भागवत जी के नियम बताए, इससे पहले मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। श्रद्वेय पंडित श्री आशीष कृष्ण शास्त्री जी महाराज कथा का वाचन किया। कथा में शास्त्री ने भागवत का महत्व बताते हुए कहा, कथा का रसपान नित्य सात दिन तक करना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते है। उन्होंने आगे बताया कि कलयुग में जहां चौतरफा दुराचार बढ़ता जा रहा है इस स्थिति में व्यक्ति को दान-धर्म जैसे कार्यों में अपनी सहभागिता बढ़ानी चाहिए।
निर्मल मन से करें कथा का श्रवण
श्रद्वेय पंडित श्री आशीष कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने श्रद्वालुओं को बताया कि वामन भगवान ने जब तीनों लोकों को अपने दो पग में नाप दिया तब तीसरे पग के लिए महाराजा बलि ने अपना सिर ही आगे कर दिया। यह समर्पण देख भगवान बलि पर प्रसन्न हो गए और उसे पाताल का राजा बना दिया। शास्त्री ने बताया कि भगवान भक्ति के भूखे है अगर हम धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलकर प्रभु की आराधना करते हैं तो दुराचारिता कोसो दूर नजर आएंगी। भगवान की भक्ति करने वाले व्यक्ति को जीवन में कई परीक्षाओं का सामना करना पड़ता है।
