सहारा ग्रुप के चैयरमेन सुब्रतराय सहित 7 पर एफआईआर दर्ज, क्राइम ब्रांच थाने में हुई एफआईआर दर्ज

ग्वालियर. पांच वर्षो में जमा किये गये रूपयों को मोटा मुनाफा कमाने का लालच देखकर गांव के भोले-भाले लोगों को सहारा क्रेडिट कोे-ऑपरेटिव कंपनियों ने लाखों रूपय का चूना लगा दिया। घटना 5 वर्ष से अभी तक के बीच भितरवार डबरा की है। जब समय-सीमा पूरी हो गयी और लोगों ने अपना पैसा मांगा तो कंपनी के एजेंट और अधिकारी एक दो दिन कहकर टरकाने लगे।
काफी समय गुजरने के बाद पीडि़त भितरवार थाने पहुंचे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई । अंत में कंपनी के ठगे गये लोग पुलिस कप्तान अमित सांघी के पास पहुंचे। यहां ठगे गये लोगों ने पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी ने तत्काल क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज करने के निर्देश दिये। पुलिस ने क्राइम ब्रांच थाने में सहारा ग्रुप के चैयरमैन सहित 7 लोगों पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है।
क्या है पूरा मामला
भितरवार के गोलेश्वर मोहल्ला निवासी नरेन्द्र अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल, हरीश अग्रवाल और महावीर प्रसाद अग्रवाल ने शिकायत की थी। कि उन्होंने सहारा चिटफण्ड क्रेडिट को-ऑपरेटिव में लगभग 5 वर्ष पूर्व 15 लाख रूपये जमा कराये थे। जब कंपनी के अधिकारियों ने वादा किया था कि 5 वर्षो के बाद कंपनी से जब रूपया वापिस मिलेगा तो उसके साथ मोटा मुनाफा मिलेगा। जब रूपये देने का समय हुआ था तो कंपनी के मैनेजर समेत अन्य कर्मचारी उन्हें टरकाने लगे, काफी समय बीतने के बाद भी जब रूपये वापिस नहीं मिले तो उन्होंने इसकी शिकायत भितरवार थाना से की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज नही ंतो मामले की शिकायत पुलिस के एसपी से की। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
इनके खिलाफ हुई एफआईआर
ठगी के शिकार लोगों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने सहारा इंडिया ग्रुप के चैयरमेन सुब्रत राय, जायव्रतो राय लखनऊ सहारा इंडिया परिवार के डायरेक्टर शिवाजी सिंह रीजनल मैनेजर ग्वालियर, केएल कर्ण सेक्टर मैनेजर, ग्वालियर, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सहारा प्रबंधक सपना राय सहारा इंडिया परिवार की प्रेसीडेंट, अनिल तिवारी भोपाल जोनल मैनेजर सहारा इंडिया और देवेन्द्र सक्सैना इन्दौर असिस्टेंट एरिया मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।

79 लोगों को लगाया चूना
ठगी के शिकार लोगों ने बताया कि सहारा ग्रुप में उनके साथ ही करीब 79 लोगों ने अपने पैसे जमा कराए थे। इसके अलावा भी अन्य लोग है जो अपने पैसों के वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जिनका जमा राशि को 5 साल पूरे होते जा रहे हैं उनको इस धोखाधड़ी का पता चलता जा रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच के थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता का कहना है कि सहारा ग्रुप के चेयरमैन सहित सात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। सभी दस्तावेजों को गहन अध्ययन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *