नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

पंजाब. कांग्रेस का सियासी घमासान थम नहीं रहा है। बड़ी खबर यह है कि सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी आलाकमान को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है कि वे पंजाब के हितों से समझौता नहीं कर सकते हैं साथ ही लिखा- कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे। माना जा रहा है कि सिद्धू पार्टी आलाकमान से खुश नहीं हैं। दरअसल, चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद जब मंत्री पदों का बंटवारा हुआ, तब सिद्धू की राय नहीं ली गई। राहुल गांधी ने दिल्ली में बैठकर यह सब तय कर दिया। ना ही बड़े पदों पर अफसरों की पोस्टिंग में सीएम चन्नी ने सिद्धू की कोई सलाह ली। यह बात सिद्धू को चूभ गई। अब पार्टी आलाकमान के हाथ में है कि वह सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार करते हैं या नहीं। संभावना है कि सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार न किया जाए और उन्हें मनाने की कोशिश की जाए। यदि सिद्धू नहीं मानते हैं तो 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ जाएगी।

सिद्धू सबसे नाराज
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से सिद्धू के इस्तीफे के बाद कहा जा रहा है कि वे सभी से नाराज रहते हैं। जब क्रिकेट खेलते थे, तब अपने कप्तान से नाराज रहते थे। भाजपा से भी नाराज होकर निकल गए फिर पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बयानबाजी की और उनसे इस्तीफा दिलवा दिया। अब कहा जा रहा है कि वे नए सीएम चन्नी से भी नाराज हैं। कांग्रेस पसोपेश में है कि जिस सिद्धू के दम पर इतना बड़ा ऑपरेशन किया, वो ही छोड़ गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *