6 मोबाइल मालिकों को ठगा इस ठग ने, कंपू पुलिस ने दबोचा
ग्वालियर. पुलिस के हाथ शातिर ठग लगा है, ठग ओएलएक्स पर सर्च करता था कि किसे अपने मोबाइल बेचना हैं इसके बाद यह उनसे खरीदार बनकर चैट करता और बचेतने वाले का मोबाइल नम्बर हासिल कर मिलने बुलाता था। मुलाकात के दौरान मोबाइल चैक कराने के लिये लेकर जाने का कहकर गायब हो जाता था।
सेमवारको भी ठग कम्पू अवाडपुरा में इसी तरह वारदात को अंजाम देने आया था, लेकिन मोबाइल मालिक की सतर्कता से उसे पकड़ लिय गया। कम्पू थाना पुलिस ने जब ठग से पूछताछ की तो उसने इस तरह ओएलएक्स पर सर्च कर 6 लोगों कको अभी तक ठगना स्वीकार किया है। पुलिस को आशंका है कि इसने और भी वारदातों को अंजाम दिया होगा।

मुरार की सीपी कॉलोनी में इसी तरह ठगा था
इसी ठग ने मुरार स्थित सीपी कॉलोनी निवासी संजय शर्मा के साथ ठगी की थी और उन्होंने इस पहचान लिया हे। उन्होंने आरोपी पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही इन्दरगंज पुलिस ने भी इसे एक बार पहले भी पकड़ा था। तब इससे काफी संख्या में मोबाइल बरामद हुए थे।
मोबाइल और बिल लेकर आंखों के सामने से हो जाता था गायब
पकड़े ठग की पहचान विक्रम राठौर उर्फ राकेश पुत्र राजकुमार राठौर निवासी तिलक नगर के रूप में हुई है। वह OLX पर मोबाइल बेचने वालों को सर्च कर उनसे मोबाइल खरीदने की इच्छा जाहिर करता। फिर उनसे मिलने का स्थान तय कर मोबाइल, मोबाइल का बॉक्स और उसका बिल लेकर आने की बात कहकर बुलाता था। टारगेट के आने के बाद ठग उससे मोबाइल और उसके बिल के साथ-साथ बॉक्स लेकर दुकान पर दिखाने की बात कहकर साथ ले जाता था। इसके बाद वह लौटकर ही नहीं आता था।वह टारगेट को मिलने के लिए ऐसी जगह बुलाता था जहां आसपास मोबाइल की कई दुकानें होती थीं। ऐसे में वह उन गलियों में ही घुसकर फरार हो जाता था। सोमवार को वह अवाड़पुरा में इसी तरह वारदात करने आया था, लेकिन सफल नहीं हुआ और पकड़ा गया। इसके बाद वह पुलिस के हाथ लगा। पुलिस ने उसके पास से 6 मोबाइल बरामद कर लिए हैं।
