ग्वालियर में सम्राट मिहिर के विवाद पर गुर्जर समाज ने पुलिस पर किया था हमला, अब 150 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज

ग्वालियर. सम्राट मिहित भोज विवाद में हंगामा और उत्पात मचाने वाले लोगों के खिलाफ अब पुलिस सख्ती से पेश आएगी। इसका प्रमाण सोमवार को ग्वालियर पुलिस ने दे दिया है। सोमवार को बिलौआ और कंपू थाना में करीब गुर्जर समुदाय के 150 लोगों के खिलाप पथराव, हमला व शासकीय कार्य में बांधा डालना और धारा 144 का उल्लघंन करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने 25 सितंबर की रात को हाईकोर्ट के निर्णय के बाद सम्राट मिहिर भोज की शिला पटि्टका को ढकने पहुंचे पुलिस और प्रशासन के दल पर हंगामा किया था। अब पुलिस घटना के समय कराई गई वीडियोग्राफी से हमलावरों के चेहरे पहचानने की कोशिश कर रही है जिससे उनको गिरफ्तार किया जा सके।

कहां कितने लोगों पर मामला दर्ज
25 सितंबर की रात पुलिस और प्रशासन का दल चिरवाई नाका पर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर शिला पटि्टका ढकने के लिए पहुंचा था तभी करीब वहां मौजूद 50 से 60 लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस को आश्रु गैंस का गोला व 5 टियर फायर करने पड़े थे। इन सभी लोगों पर पथराव, शासकीय कार्य में बाधा, बलवा व हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा उसी रात जब पुलिस ने गुर्जर समुदाय के लोगों को चिरवाई नाका से खदेड़ा तो यह लोग सिकरौदा हाइवे पर पहुंच गए। यहां चक्काजाम कर दिया। यहां करीब रात 12 बजे से सुबह 4 बजे हंगामा किया। यहां करीब 90 से 100 लोग मौजूद थे। इन सभी की वीडियोग्राफी कराने के बाद मामला दर्ज किया गया है।

पहचान कर उठाए जाएंगे आरोपी
पुलिस कप्तान अमित सांघी ने पहले ही हिदायत दी थी कि कोर्ट के निर्णय का पालन करें। किसी भी तरह से शांति और माहौल को बिगाड़ने का प्रयास न करे। ऐसा करने पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी। पर गुर्जर समुदाय के लोगों ने पुलिस की अपील और हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ जाकर हंगामा किया। अब पुलिस कप्तान का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के समय पूरी वीडियोग्राफी कराई गई थी। इस वीडियो से पहचान कर एक-एक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *