“आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में साइकिल रैली का आयोजन

ग्वालियर सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में “आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा झाँसी किला से निकाली गई साइकिल रैली विश्राम पश्चात अपने गंतव्य स्थान राजघाट के लिये प्रस्थान कर गई।
आज सुबह 9 बजे उक्त साइकिल रैली को मुख्य अतिथि लालातेंदू मोहंती एडीजी/निदेशक सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। समारोह के दौरान सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर के वरिष्ठ अधिकारी एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *