ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज पर ज्योतिरादित्य सिंधिया हरी झण्डी दिखाकर ट्रेन को करेंगे रवाना
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया आज विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे
ग्वालियर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 सितम्बर शुक्रवार को ग्वालियर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री सिंधिया प्रात: 9 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं.-4 पर तिरूपति से हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली रेल के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज के अवसर पर हरी झण्डी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया प्रात: 10.30 बजे रेलवे स्टेशन से पत्रकार कॉलोनी विनयनगर में मिस अपूर्वा शर्मा वर्ल्ड इंडिया 2021 के पुरस्कार से सम्मानित के निवास पर जाकर भेंट करेंगे। इसके पश्चात 10.55 बजे आनंदनगर निवासी मिस प्राची टोकयो पैरालंपिक में भाग लेने वाली खिलाड़ी से सौजन्य भेंट करेंगे। इसके पश्चात 11.15 बजे बसंत विहार में मिस पूर्वा धौलाखंडी रूबरू फैंस ऑफ ब्यूटी इंटरनेशनल इंडिया 2021 की प्रतियोगिता में सम्मानित के निवास पर पहुँचकर उनसे भेंट करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया प्रात: 11.40 बजे गाँधी रोड़ पर स्व. श्री ए एच कुर्रेशी के निवास पर पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.05 बजे श्याम वाटिका में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 2 बजे जयविलास पैलेस पहुँचेंगे और 2.30 बजे ग्वालियर से सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

