मिर्ची बाबा ने खून से लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, पैदल रैली निकालकर दिया धरना
ग्वालियर. गायों को लेकर मिर्ची बाबा ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने गोला का मंदिर से फूलबाग तक पैदल रैली निकालकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। फूलबाग पर धरना प्रदर्शन करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री को खून से चेतावनी भरा पत्र. लिखा है। पत्र में लिखा है कि गांच को राष्ट्रीय गौमाता घोषित किया जाये और साथ ही नारेबाजी भी की गयी। इतना ही नहीं मिर्ची बाबा ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर जल्द सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो वह पैदल भोपाल और दिल्ली तक जायेंगे और गौमाता को उनका अधिकार दिलाकर ही रहेंगे।
