दो चेन लुटेरे गिरफ्तार, 3 घटना करना स्वीकार की, ऑटो स्टेण्ड पर हुई दोस्ती, नशे की लत ने बनाया लुटेरा

ग्वालियर. तीन दिन पूर्व एक घंटे में ताबड़तोड़ लूट की 2 घटनाओं को अंजाम देने वाले मोटरसाईकिल सवार दोनों बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि लुटेरों तक पहुंचने के लिये पुलिस को 70 के करीब सीसीटीवी कैमरे की वीडियो को जांच परखने पड़े। दोनों लुटेरो ने हाल ही में तीन घटना करना स्वीकार लिया है। वह पेशेवर लुटेरे है। एक बदमाश हजीरा का है जिसका क्रिमिनल रिकॉर्ड जब कि दूसरा लश्कर निवासी है। कोई को शक नहीं हो इसलिये सामान्य समय में वह ऑटो चलाते हैं। पर जैसे ही गांजा का नशा उतरता और रूपये कम पड़ते थे तो वह मोटरसाईकिल उठाकर सड़कों पर लूट करने निकल जाते थे। दोनों की उम्र 25 वर्ष से कम है। जबकि पुलिस ने इनको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो यह नशे में थे। लेकिन उन्होंने झांसी रोड़ क्षेत्र की 2 और विश्ववि़द्यालय इलाके की 1 लूट की वारदात स्वीकार ली है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर ही है।

पुलिस को लूटपाट करने वालों के यह फुटेज मिले थे, जिसके बाद बदमाशों तक पुलिस पहुंच गई - Dainik Bhaskar
झांसी रोड में नाका चंद्रवदनी के पास मोटरसाईकिल बदमाशों ने एक वृद्ध महिला विद्या देवी पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटा था। लूट के बाद घटनास्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तत्काल पुलिस को मिले थे। जिसमें दिखाई दे रहा था कि बदमाश झपट्टा मारते समय अनियंत्रित होकर गिरे थे और साथ ही महिला से उनकी बहस भी हुई थी। फुटेज देखकर पुलिस अधिकारियों को यह बात तो साफ हो गयी थी गैंग कोई नया है और अभी लूट में उतनी महारथ हासिल नहीं है।

70 वीडियों खंगाली तब पहुंचे लुटेरों तक
2 किलोमीटर के इलाके में लगे 70 सीसीटीवी की वीडियो खंगाली और जो फुटेज मिले। इन्हीं फुटेज को लेकर एएसपी राजेश दंडोतिया की अगुआई में टीआई झांसी रोड मिर्जा आसिफ, एसआई संतोषसिंह भदौरिया ने अपनी टीम के साथ फुटेज की छानबीन शुरू की। मोटरसाईकिल सवार मांडरे की माता मंदिर ओर जाते हुए दिखाई दिये। पुलिस को एक रूट मिला। उस पर काम करने के बाद पुलिस फुटेज के आधार पर 2 संदेहियों को उठाया। जिन्होंने कुछ देर बाद पुलिस के सामने पूरी घटना को स्वीकार कर लिया। लुटेरों ने शहर की 3 लूट करना स्वीकार कर लिया। लुटेरों की पहचान अनिकेत परिहार निवासी मांडरे की माता मंदिर के पास निष्कर्ष कडेरे निवासी चारशहर का नाका हजीरा के रूप में की गयी है।

यह 3 वारदातों का हुआ खुलासा
पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद 11 सितंबर को हुई 60 वर्षीय विद्या देवी पत्नी एचबी साहू निवासी यादव कॉलोनी से मंगलसूत्र लूटना कुबूल किया है और साथ ही बताया कि इसी वारदात से आधा घंटा पहले उसी इलाके में संगीता पत्नी गोपाल कुशवाह निवासी टापू वाला मोहल्ला से भी लूट की थी। एक वारदात विश्वविद्यालय इलाके में उपायुक्त भदौरिया के बंगले के पास 31 अगस्त की शाम अर्चना पाराशर पत्नी पंकज पाराशर निवासी न्यू गोविन्द पुरी से की थी। उसके भी मंगलसूत्र और बाला लूटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *