मुरैना की बेटी सीए फायनल में प्रथम, देश में लहराया परचम, नंदिनी एआईआर-1, इन्दौर की बेटी द्वितीय स्थान पर रहीं

ग्वालियर. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सोमवार को सीए फायनल और फाउंडेशन का रिजल्ट जारी किया। सीए फायनल में मप्र की बेटियां ने बाजी मारी हैं। इसमें न्यू सिलेबस में मुरैना की नंदिनी अग्रवाल ने ऑल इंडिया में फर्स्ट और इन्दौर की साक्षी एरन ने ऑल इंडिया सेकेण्ड रैंक हासिल की हैं। नंदिनी ने 800 में से 614 (76.75) और साक्षी ने 800 में से 613 (76.63 प्रतिशत) अंक हासिल किये हैं। वहीं, इसमें बेंगलुरू की बगरीचा साक्षी ने तीसरी रैंक हासिल की है। नंदिनी अग्रवाल के पिता नरेशचंन्द्र गुप्ता इनकम टैक्स सलाहकार हैं, यह उनका पहला प्रयास था। भाई सचिन अग्रवाल की भी सीए परीक्षा मेें ऑल इंडिया में 18वीं रैंक आई है।

दोनों ग्रुप्स का 1.57 प्रतिशत रिजल्ट रहा
सीए फाइल की परीक्षा में पुराने सिलेबस में दोनों ग्रुप्स में 3949 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। इसमें से 62 लोग ही पास हो सके। यानी इसका प्रतिशत करीब 1.57 प्रतिशत रहा। ग्रुप 1 में 12556 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया, इनमें से 1348 लोग पास हुए। पास का प्रतिशत 10.74 % रहा। ग्रुप सेकंड में 17044 कैंडिडेट्स शामिल हुए। इनमें से 2194 विद्यार्थी पास हुए। इसका रिजल्ट 12.87 प्रतिशत रहा। इसके अलावा, न्यू सिलेबस में दोनों ग्रुप्स में 23981 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। इसमें से 2870 लोग ही पास हो सके। यानी इसका प्रतिशत करीब 11.97 प्रतिशत रहा। ग्रुप 1 में 49358 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया, इनमें से 9986 लोग पास हुए। पास का प्रतिशत 20.23 % रहा। ग्रुप सेकंड में 42203 कैंडिडेट्स शामिल हुए। इनमें से 7328 विद्यार्थी पास हुए। इसका रिजल्ट 17.36 प्रतिशत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *