भारत निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों की 6 राज्यसभा सीटों के चुनाव की घोषणा की, मप्र की एक राज्यसभा सीट के चुनाव की घोषणा

भोपाल. भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को 5 राज्यों की 6 राज्यसभा सीटों के चुनाव की घोषणा कर दी है। इनमें एक सीट मध्यप्रदेश की भी है, जो केंद्रीय मंत्री रहे थावरचंद गेहलोत के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। गेहलोत अभी कर्नाटक गर्वनर हैं। इस सीट के लिए 4 अक्टूबर को वोटिंग होगी। विधानसभा में बहुमत को देखते हुए इस सीट पर बीजेपी का जीतना लगभग तय है।

गेहलोत ने 7 जुलाई को इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल अप्रैल-2024 तक था। इस सीट के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके बाद बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही तैयारियों में जुट गई है। हालांकि, सीट से कौन उतारा जाएगा, यह साफ नहीं की गई है। दोनों पार्टियां संभावित उम्मीदवारों पर फोकस कर रही है। मोदी कैबिनेट में कई नए मंत्री हैं, जिन्हें मप्र से उतारकर बीजेपी राज्यसभा भेज सकती है, जबकि कांग्रेस मप्र के ही किसी नेता को मैदान में उतार सकती है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, रिक्त सीट के उम्मीदवार के संबंध में केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

ये चुनावी कार्यक्रम
15 से 22 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

23 सितंबर को फार्म की जांच होगी।

27 सितंबर तक नामांकन फार्म वापस लिए जा सकेंगे।

4 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी।

4 सितंबर की शाम 5 बजे काउंटिंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *