विधायक सतीश सिकरबार सहित देवेन्द्र शर्मा, रचिराय, पर हुई एफआईआर

ग्वालियर. निगम मुख्यालय पर हजारों की संख्या में धरना दे रहे कांग्रेसजनों पर कोरोना गाइडलाईन का उल्लघन होने पर विधायक डॉ. सतीशसिंह सिकरबार व समर्थकों पर थाना विश्वविद्यालय में धारा 188, 269, 270 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गयी हैं। कोविड़ प्रोटोकॉल का उल्लंघन व एसडीएम से परमिशन मांगी थी परमिशन एसडीएम सीबी प्रसाद के कार्यालय से रद्द होने के बाद बगैर परमिशन का आयोजन करने का आरोप हैं।
एसडीएम सीबी प्रसाद ने बताया कि विधायक डॉ. सतीशसिंह सिकरबार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा और महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूचिराय ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। आपको बता दें कि भितरवार में चल रहे कांग्रेस में शामिल विधायकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर ली गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *