ग्वालियर की फैक्ट्रियों में बनने वाले प्रॉडक्ट इंडिया के प्रॉडक्ट बने-रिजवानुउद्दीन, पीएफ कमिश्नर
ग्वालियर. मैं कहना चाहूंगा कि ग्वालियर के औद्योगिक क्षेत्र में बनने वाले प्रॉडक्ट इंडिया का प्रॉडक्ट बने। दूसरी बात स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिये कार्य करें। साईकिलिंग करें मैं दिल्ली में 44 किमी साईकिलिंग करता हूं क्योंकि हार्ड वर्क ही सफलता की चाबी है। ग्वालियर बहुत शानदार शहर है। यह उद्गार शिवपुरी लिंक रोड स्थित ग्वालियर ग्लोरी स्कूल में क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के ग्वालियर चेप्टर द्वारा आयोजित 29वां क्वालिटी कन्सेप्ट्स कनवेंशन के एक दिवसीय उद्घाटन समारोह को जम्मू कश्मीर के पीएम कमिश्नर रिजवानद्दीन बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मांडलीज फूड के यूनिट हेड राजेश छावड़ा ने की। कार्यक्रम का संचालन ग्लोरी स्कूल शिक्षिका सुचेता लाहा ने आभार अक्षय भटनागर ने किया।
मुख्य अतिथि पीएम कमिश्नर रिजवानद्दीन ने उपस्थित जनसमूह से जवाब सवाल किये और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया, जिन्दगी में आगे कैसे बढ़ें इसके लिये टिप्स भी दिये। समारोह के शुभारंभ में आये अतिथियों के लिये स्वागत भाषण थामसन मैथ्यू ने दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीएम कमिश्नर रिजवानद्दीन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर चैप्टर के प्रमुख अविनाश मिश्रा ने अध्यक्षता कर रहे राजेश छावड़ा को ग्वालियर ग्लोरी की प्राचार्य डॉ. राजेश्वरी सांवत ने मुख्य अतिथि पीएम कमिश्नर रिजवानद्दीन स्मृति चिन्ह भेंट किया।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कर रहे मांडलीज फूड के यूनिट हेड राजेश छावडा ने कहा कि अविनाश मिश्रा पिछले काफी समय सभी उत्पादकों को मंच पर लेकर आये। इससे बेहतर क्वालिटी के प्रॉडक्ट बनाने में स्पर्धा बढ़ी है। इससे भारत की साख अंर्तराष्ट्रीय स्तर बढ़ी है।
उद्घाटन समारोह के बाद टीम को 6 भागों में बांट दिया गया और उसके बाद प्रमुख प्रतिभागियों ने कनवेंशन क्विज, स्लोगन, पोस्टर एव ंकेश स्ट्डीज प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। इन प्रतियोगिताओं ने भाग लेने वाले गोदरेज, मॉडलीज फूड, एसआरएफ, जेके टायर्स, जेबी मंघाराम, एलएंड टी इन्दौर, सिंधिया कन्या विद्यालय और ग्वालियर ग्लोरी आदि हैं।

