LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश में जारी है भ्रूण हत्या, 17 हजार का खर्च आयेगा बाकी हम सब ठीक कर देंगे

शिवपुरी. सरकार भले ही भू्रण हत्या रोकने के लिये कितने भी दावे करें, लेकिन शिवपुरी में लिंग परीक्षण और भ्रूण हत्या जारी है। ऐसा ही वीडिया शिवपुरी के अस्पताल का सामने आया है। वीडियों में दिखाई दे रहा है कि एक स्वास्थ्यकर्मी शहर के नामी अस्पताल की है। वीडियो में स्वास्थ्यकर्मी अबॉर्शन करवाने पहुंचे दम्पति से डील कर रही है। वह कहती है कि अबॉर्शन तो हो जायेगा। लेकिन 17 हजार रूपये देने होंगे। इसमें दवायें अस्पताल उपलब्ध करायेगा। जो दम्पत्ति वहां भ्रूण हत्या करवाने पहुंचा था। वह वीडियों में यह स्वीकार करता सुनाई दे रहा है। उन्होंने भ्रूण परीक्षण करवा लिया है। गर्भ में पल रहा भ्रूण लड़की ही है।
हमने बहुत अबॉर्शन किये हैं, कुछ नहीं होता
इस पूरे मामले में बातचीत के दौरान जब गर्भवती महिला की सुरक्षा को लेकर बात करती है तो अस्पताल की महिला कर्मचारी उसे भरोसा दिलाती है कि हमने बहुत केस किये हैं। अभी तक तो कुछ नहीं हुआ है। अगर इसके बाद भी कोई गारंटी की बात करता है तो हम 99 प्रतिशत गारंटी देते हैं, एक प्रतिशत बात अलग है।
डिस्पोज आपको करवाना होगा
अस्पताल की स्वास्थ्य कर्मचारी की इस बातचीत के दौरान यह भी कहती सुनाई दे रही है कि जो भ्रूण बाहर आयेगा, हम उसे आपको भी दिखायेंगे कि वह लड़का था या लड़की, हालांकि उसका डिस्पोज आपको करवाना होगा। हम आपको स्वीपर से मिलवा देंगे डील आपको करनी होंगी।
अस्पताल में भती के लिये पेट दर्द बताना होगा
वायरल वीडियो में अस्पतालकर्मी महिला यह भी कहती हुई सुनाई दे रही है कि आप अस्पताल में पेट दर्द की बात कर भर्ती होना और किसी से कोई बात मत करना और रूम लॉक रखना। हम ऐसे पेशेंट के कमरे को लॉक रखते हैं। वहां सिर्फ वहीं जाता है जिसे हम भेजते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *