अमेरिका की ड्रोन से एयर स्ट्राइक US ने किया दावा- मारा गया मास्टरमाइंड-आईएसआईएस आतंकियों पर अमेरिका ने किया ड्रोन हमला
नई दिल्ली. अमेरिका ने अफगानिस्तान में आईएसआईएस के ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया है। काबुल एयरपोर्ट पर धमाकों के बाद अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि इस हमले का बदला लिया जायेगा। आपको बता दें कि काबुल एयरपोर्ट पर गुरूवार को हुए धमाकों की जिम्मेदारी आईएसआईएस के खुरासान ग्रुप ने ली थी। गुरूवार को हुए धमाकों में अभी तक 170 लोगों की मौत हो चुकी है। फॉक्स न्यूज के अनुसार इन हमलों 13 अमेरिकी सैनिक और 2 ब्रिटिश नागरिक भी

अमेरिका ने ड्रोन हमले में आईएसआईएस आतंकियों को निशाना बनाया है, अफगानिस्तान के नांगनहार हिस्से में एयर स्ट्राइक कर हमला किया है। अमेरिकी सेना ने ISIS-K के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक (US Air Strike On ISIS-K) की है। ड्रोन से पूर्वी अफगानिस्तान में हमला बोला है। अमेरिका ने काबुल धमाके (Kabul Blast) के बाद बदला लेने का ऐलान किया था। अमेरिका ने दावा किया है कि हमले में ISIS-K का मास्टरमाइंड मारा गया है।
हमले में मारे गए आतंकी
अमेरिकी सेना के प्रवक्ता नेवी कैप्टन बिल अर्बन (Bill Urban) ने कहा कि अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में ISIS-K के ठिकानों पर अमेरिकी सेना ने एयर स्ट्राइक की है। संकेत मिल रहे हैं कि हमने टारगेट को मार दिया है। इस हमले में कोई भी आम नागरिक नहीं मारा गया।
काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई
जान लें कि अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी टीम ने राष्ट्रपति बाइडेन से मिलकर काबुल एयरपोर्ट पर सुरक्षा और बढ़ाने की बात कही है। अमेरिका काबुल एयरपोर्ट पर सुरक्षा के इंतजाम को बढ़ा रहा है। अमेरिका ने काबुल एयरपोर्ट पर और आतंकी हमले होने की आशंका जताई है।

