ट्रक ने मोटरसाईकिल सवार को कुचलने से घटनास्थल पर ही हुई मौत

डबरा. राष्ट्रीय राजमार्ग -44 पर सांदीपनी सीएम राइज स्कूल के सामने ट्रक की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार कुलदीप रावत 35, की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वह भितरवार से दतिया की ओर जा रहा था। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। जिसे डबरा सिटीपुलिस ने खुलवाकर यातायात सामान्य कराया। मृतक की पहचान कुलदीप रावत, निवासी ईटमा, तहसील भितरवार के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम मलखान सिंह रावत है। सड़क दुर्घटना की खबर मिलने पर डबरा सिटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
अज्ञात वाहन की तलाश जारी
शहर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *