बेटी ने ही करवाई थी पति की हत्या के बाद से डिप्रेशन में थी महिला, बच्चों को छोड़ गायब हुई महिला की तलाश करती पुलिस

ग्वालियर. ठाठीपुर में कुछ दिन पहले बेटी द्वारा प्रेमी से पिता की हत्या करवाये जाने के बाद अब मृतक की पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी थी। महिला बच्चों को लेकर किले पहुंची थी और उन्हें टिकट लेने भेज दिया था। जब बच्चे टिकट लेकर लौटे तो वह गायब मिली। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी। घटनास्थल पर मौजूद महिला की बेटी ने बताया कि उनकी मां बहुत ही डिप्रेशन में थी इस आधार पर पुलिस ने किले की तलहटी में भी महिला की तलाश शुरू कर दी हैं।
ठाठीपुर में रहने वाली भारती दुबे अपनी बेटी कृतिका एवं छोटी बेटी के साथ किले पहुंची। यहां आने के बाद महिला ने दोनों बच्चों को टिकट लेने भेजा और लापता हो गयी। घटनास्थल पर पहुचंी पुलिस को कृतिका ने बताया कि मां बहुत ही डिप्रेशन में थी। उनसे बोली उनका मन नहीं लग रहा, चलो किले घूमने चलते हैं। ओला बुक करने के बाद वह उन्हें लेकर यहां आयी थी।
हमने साथ में खाना भी खाया
कृतिका ने बताया कि मां बहुत ही परेशान थी और यहां आकर मां भारती ने उन्हें खानो खिलाया और खुद भी खाया। वहीं मां, पापा जी को बहुत मिस कर रही थी।
बड़ी बेटी ने की थी पिता की हत्या
भारती दुबे के पति रविदत्त दुबे की 11 अगस्त को गोली लगने से मौत हो गयी थी। मामले की जांच में सामने आया कि उसकी हत्या उनकी ही बड़ी बेटी ने अपने प्रेमी से करवाई थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस का कहना है कि
बहोड़ापुर थाना के टीआई अमरसिंह सिकरबार ने बताया कि बच्चों के साथ किले पर लाइट एण्ड साउण्ड देखने आई महिला बच्चों को छोड़कर लापता हो गयी थी। बच्चों का लावारिस रोता देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। यहां पता लगा कि महिला ठाठीपुर की रहने वाली है और पहले भी आत्म हत्या करने का प्रयास कर चुकी है। महिला की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *