पुरानी छावनी आरक्षक की युवकों ने की पिटाई
ग्वालियर. एक आरक्षक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी है। पिटाई के बीच आरक्षक के सिर में हल्की चोट आयी है। आरक्षक राहुल यादव ग्वालियर के पुरानी छावनी थाने में तैनात है। सोमवार की दोपहर 3.30 बजे वह ड्यूटी करके मुरैना लौट रहा था। उसी समय रास्ते में निकलने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। जिस समय झगड़ा हुआ था तब आरक्षक सादा ड्रेम में था। इसलिये लोग उसे पहचान नहीं सके और आम आदमी समझ कर पीट दिया।
टारक्षक के मित्र अंकुश यादव ने बताया कि आरक्षक राहुल यादव पुत्र अवधेश यादव 26वर्ष, निवासी महाराजपुरा, दोपहर 3.32 बजे ग्वालियर पुरानी छावनी से ड्यूटी करके वापिस मुरैना की ओर लौट रहा था। उसी समय विक्रम नगर में वेयर हाउस के पास रास्ते में निकलने को लेकर उसका कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि विक्रम नगर गली नम्बर 6 के निवासी आशू, रियाना, गौरव व श्रीवास समेत 4 -5 लोगों ने उसे पीट दिया। जिस समय पीटा गया आरक्षक सिविल ड्रेस में था। इसकी वजह से भी लोग उसे पुलिस वाला नहीं समझ सके।
तोड़ दी बाइक
राहुल यादव ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उन लोगों ने उसके सिर पर पत्थर मारा जिससे उसके सिर में चोट आई है। वे लोग यहीं नहीं रुके, उन्होंने उसकी बाइक भी पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त कर दी है। आरक्षक राहुल यादव की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपियों को खोज रही है।

