सिंध नदी में मिले ईस्ट इंडिया कंपनी के सिक्कों पर वर्ष 1840 और विक्टोरिया छाप वाले सिक्कों पर 1862 हैं

शिवपुरी. हाल ही में भारी बारिश के कारण अपना रोद्र रूप दिखाने वाली सिंद नदी इन दिनों चांदी के सिक्के उगल रही है। जिले में पचावली गांव के पास सिंध नदी में कहीं से चांदी के सिक्के बहकर आ गए। बाढ़ की मार झेल चुके ग्रामीणों ने इस चमत्कार मानते हुए नदी से सिक्के निकालने की होड़ लगा डाली।
मामले की जानकारी करीब 6 घंटे बाद पुलिस को लगी। लेकिनए तब तक पुलिस मौके पर पहुंचीए तब तक ग्रामीण नदी से निकलकर भाग चुके थे। घटना रविवार की बताई जा रही है। हालांकिए सिंध नदी अब अपने उस रोद्र रूप में नहीं हैए फिर भी सामान्य दिनों के मुकाबले बहाव अधिक होने की वजह से नदी में लोगों के इस तरह जान जोखिम में डालने से बचाने के लिये मौके पर पुलिस जवान तैनात करने पड़े। ग्रामीणों को जो सिक्के मिले हैंए उनके फोटो सामने आए हैं। चांदी के यह सिक्के 18वीं सदी के हैं। ईस्ट इंडिया कंपनी के सिक्कों पर सन् 1840 दर्ज है। रानी विक्टोरिया छाप वाले सिक्कों पर 1862 दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *