ग्वालियर आते ही सिंधिया शनिवार रात को कन्ट्रोल कंमाड सेंटर पहुंचे रात 1 बजे तक ली अफसरों की बैठक, रविवार को बाढ़ पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

ग्वालियर. केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को ग्वालियर अंचल के अशोकनगर, गुना, शिवपुरी व ग्वालियर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया कुछ इलाकों में हेलिकॉप्टर से एरियल सर्वे करेंगे। कुछ जगह सड़क मार्ग से पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से बात कर उनका दर्द कम करने का प्रयास करेंगे।

रविवार सुबह 9 बजे वह जयविलास पैलेसे से अंचल के दौरे के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे इसके लिए शनिवार शाम 6 बजे वह दिल्ली से कार के जरिए ग्वालियर के लिए रवाना हुए और रात 11 बजे ग्वालियर पहुंचे हैं। ग्वालियर में शनिवार रात कन्ट्रोल कमांड सेंटर में रात 1 बजे तक अफसरों की बैठक ली है। बैठक में सिंधिया काफी कड़े तेवर में नजर आए हैं। कमल नाथ पर भी वह बोले हैं। रविवार को वह अंचल का दौरा करेंगे और सोमवार सुबह 7 बजे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह है कार्यक्रम

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया रविवार सुबह 9 बजे जयविलास पैलेस से हेलीकॉप्टर द्वारा अशोकनगर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिये रवाना होंगे।

सिंधिया सुबह 10.30 बजे अशोकनगर में हैलीपैड पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

सुबह 11 बजे गुना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई जायजा लेंगे।

केन्द्रय मंत्री सिंधिया सुबह 11.30 बजे गुना एयर स्ट्रिप पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे।

दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा शिवपुरी जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लेने जायेंगे।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया दोपहर 12.45 बजे शिवपुरी शहर में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

सिंधिया दोपहर बाद 2.45 बजे हेलीकॉप्टर से मगरौनी पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा ग्राम ख्यावदा, डोलागढ़, पनघटा नरवर व बीची आदि बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री शाम 5 बजे ग्वालियर के भितरवार तहसील के ग्राम पलायछा पहुंचेंगे और वहां पर बाढ़ प्रभावित लोगों से भेंट करेंगे।

इसके बाद ग्राम सिला व भितरवार के बाढ़ प्रभावितों से मिलने जाएंगे।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया इसी कड़ी में भितरवार विकासखण्ड के काशीपुर, बेरखेड़ा, बीजकपुर, अजीतपुरा होते हुए डबरा विकासखण्ड के ग्राम इमली का डेरा में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलेंगे।

सिंधिया शाम को 6.45 बजे पवाया गांव में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे।

इसके बाद ग्राम बागवई होते हुए देर शाम लगभग 8.15 बजे जयविलास पैलेस ग्वालियर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *