शुरु हुआ स्मार्ट रोड का कार्य.स्मार्ट सिटी सीईओ नें निरीक्षण कर खुदाई कार्य को सावधानी पूर्वक करने के दिये निर्देश
ग्वालियर.जिले में पिछले एक हफ्ते से हो रही तेज बारिश के कम होने के बाद ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह द्वारा आज शुक्रवार को स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत विभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिंह नें संबंधित अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को तेज बारिश की वर्तमान स्थिति के अनुरूप सावधानीपूर्वक कार्य करने के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिये। श्रीमती सिंह द्वारा फसाड लाइटिंगए स्मार्ट रोड सहीत विभिन्न निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया।
बैजाताल पर आकर्षक लाइट इंस्टॉलेशन
स्मार्ट सिटी सीईओ नें सर्वप्रथम बैजाताल पर पहुंच कर बैजाताल की साइड वॉल पर किये जा रहे लाइट इंस्टॉलेशन के कार्य का निरीक्षण किया। श्रीमती सिंह नें संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया कि लाइटिंग के कार्य को सावधानीपूर्वक और गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जाये। श्रीमती सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी का प्रयास है कि ग्वालियर की विरासत को नागरिकों व सैलानियों के लिये आकर्षक बना उनका प्राचीन गौरव लौटाया जाये। इसी क्रम में बैजाताल पर आकर्षक लाइट इंस्टॉलेशन का कार्य किया जा रहा है।
सौन्दर्यीकरण में हेरिटेज का विशेष ख्याल रखे
श्रीमती सिंह ने निरीक्षण के दौरान सम्बंधित एजेंसी तथा अधिकारियों को निर्माण कार्य में हेरिटेज थीम को समावेशित करने के निर्देश दियेए व संबंधित एजेंसी के अधिकारीयो से स्मार्ट रोड पर होने वाली प्लेसमेकिंग की डिज़ाइन इत्यादी को लेकर गहन चर्चा की। श्रीमती सिंह नें संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया कि वह स्मार्ट रोड के सौन्दर्यीकरण में हेरिटेज का विशेष ख्याल रखे व उसी के अनुरुप निर्माण मटेरियलए डिजायन व कलर इत्यादि का चुनाव करे।
